Breaking News

Banner

रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलटी, चारों ओर चीख-पुकार का माहौल, बड़ा हादसा टला ।

# प्रदीप पटेल | 22 Mar, 2025

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर पोड़ी मोड़ के पास शक्ति बहरा जा रही पुष्पराज बस (CG 28 C 0143) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में दर्जनों यात्री सवार थे। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर गड्ढों की भरमार के चलते बस का संतुलन बिगड़ा, वहीं यात्रियों ने भी आरोप लगाया कि बस तेज रफ्तार में थी, जिससे ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। उन्होंने खराब सड़कों को हादसे की मुख्य वजह बताते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।