Breaking News

Banner

शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर मारपीट करने वाले युवक गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 22 Jan, 2025

बिलासपुर। शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी निगरानी बदमाश है और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि एक युवक ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19.01.2025 को डियूटी छुटने के बाद रात में 09.05 बजे अपने घर पैदल आ रहा था। नर्मदा किराना स्टोर पानी टंकी के पास पहुंचा था कि रास्ते में जैकी एंथोनी ने उसे रोककर शराब पीने के लिये पैसा का मांगा। पैसा देने से इंकार करने पर जैकी एंथोनी माँ-बहन की गंदी गंदी गाली दी और जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने लगा। आरोपी से अपने आपको छुडाकर जब वह भागने लगा तो उसने सडक से पत्थर उठाकर सिर में मार दिया। रिपोर्ट अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी जैकी एंथोनी को घेराबंदी कर पकडकर विधिवत् गिरफ्तार किया गया और न्यायालय पेश किया गया है।कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, प्रआर 397 फूल सिंह बर्डे आर. मुरली भार्गव, भागीरथी गेंदले का विशेष योगदान रहा ।

नाम आरोपीः-  1. जैकी एंथोनी पिता जार्ज एंथोनी उम्र 35 वर्ष सा. इंदिरा कालोनी तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग. ।