Breaking News

Banner

जमीन विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले पिता पुत्र गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 21 Jan, 2025

बिलासपुर। जमीन विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले पिता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 18/01/2025 को अकलतरी निवासी अरविंद तिलकराज ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18/01/2025 सुबह अपने घर में था। तभी उसके चाचा रामपाल तिलकराज लहुलुहान अपने सायकल से घर आया और बताया कि अकलतरी के बहराखार बंधी में मछली मारने के दौरान शास. भूमि में बेजा कब्जा को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गाँव के रामचंद्र उर्फ प्रफुल्ल शर्मा ने अपने लड़का मयंक शर्मा के साथ मिलकर उसके ऊपर हमला कर दिया ।

हत्या करने की नीयत से सिंर पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किया है। जिसको रोकने से रामपाल के हॉथ व कंधा में चोंट लगा है। मारपीट करने से रामपाल वहीं बेहोश हो गया था। जिसको आरोपी लोग मरा हुआ समझकर भाग गये थे। होश आने पर वह घर वापस आया है। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया। इसके बाद थाना प्रभारी रतनपुर ने आरोपियों के घर पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, आर. पवन सिंह, राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा ।