Breaking News

Banner

दर्दनाक सड़क हादसा, उत्तर प्रदेश से आरोपी लेकर लौट रही पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, एक ASI की मौत, तीन आरक्षक घायल ।

# प्रदीप पटेल | 09 Nov, 2024

जीपीएम। सड़क हादसे में कोरबा जिले के पाली थाने के एसआई विलायत हुसैन की मौत हो गई है। जबकि आरक्षक शैलेंद्र तंवर को गंभीर चोट आई। गंभीर घायल आरक्षक को पहले जिला अस्पताल लाया गया था। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। कोरबा जिले के पाली पुलिस स्कॉर्पियो गाड़ी में आरोपी को पकड़ने उत्तर प्रदेश गई थी। आरोपी को पड़कर यूपी से कोरबा वापस लौटते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी समेत तीन आरक्षक घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि पाली थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विलायत अली, आरक्षक नारायण कश्यप और शैलेंद्र तंवर समेत एक अन्य आरक्षक आरोपी को पकड़ने गए थे ।

पुलिस की जब आरोपी को लेकर वापस आ रही थी तभी गौरेला के ग्राम खंता के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। घटना थाना गौरेला के ग्राम मेढुका में सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। स्कोर्पियो के सामने अचानक कुत्ता आ गया और उसे बचाने के चक्कर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना के दौरान स्कॉर्पियो के अंदर पाली थाना में पदस्थ उप निरीक्षक विलायत हुसैन 56 वर्ष, आरक्षक नारायण कश्यप, आरक्षक शैलेंद्र कंवर, गाड़ी ड्राइवर करमु और गोपी कुमार सहायक सवार थे। घटना में  विलायत हुसैन की घटना स्थल पर मौत हो गई है। जबकि गाड़ी में सवार अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए है। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल जिला अस्पताल जीपीएम भेज दिया गया है। इनमें से शैलेन्द्र कंवर को बिलासपुर रिफर किया गया है ।