Breaking News

Banner

छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता शैलेंद्र आहूजा ने ली भाजपा की सदस्यता ।

# प्रदीप पटेल | 08 Sep, 2024

तख़तपुर। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी का हर छोटा बड़ा नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी क्षेत्र में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए स्वयं विधायक धर्मजीत सिंह भी अपने मोबाइल से लोगों को भाजपा सदस्य बनाने में पीछे नहीं है। इसी क्रम में आज उन्होंने एनएसयूआई एवं छात्र संघ उपाध्यक्ष व पूर्व शाला नायक एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता को विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। वहीं विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि नये कार्यकर्ता बनाने से भाजपा अपने लक्ष्य और उद्देश्य को पाने की दिशा में बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। नव प्रवेशी भाजपा कि शैलेन्द्र आहूजा ने कहा कि भाजपा के रीति नीति व कामकाज को लेकर साथ ही तखतपुर विधायक द्वारा आम लोगों की जरूरत को पूरा करते हुए एवं तख़तपुर क्षेत्र में हो रहे विकास को देखते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की बात कही गई ।