Breaking News

Banner

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के पूर्व वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, लूडो, मटकी फोड़, कुर्सी दौड़ में वरिष्ठजनों ने लिया भाग ।

# प्रदीप पटेल | 27 Sep, 2023

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के पूर्व आज तिलकनगर के अनुभव भवन में वरिष्ठजनों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। गोला फेंक, मटकी फोड़, थ्रो बाल, लूडो, कुर्सी दौड़, सांप सीढ़ी और जंपिग बाल जैसे खेलों में पुरूष एवं महिला वर्ग के वरिष्ठजनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में धन्नू यादव, डीपी गुप्ता, एलआर गुप्ता, किशोर भुरंगी, अरविंद दिवाकर, श्यामलाल शर्मा, जीपी देवांगन, रामनारायण राव, सत्यभामा अवस्थी, विद्या गोवर्धन, प्रेमलता राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में प्रशांत द्विवेदी एवं संजय खुराना उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने संयुक्त संचालक श्रद्धा एस मैथ्यू, सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रशांत मोकासे, अध्यक्ष ज्येष्ठ नागरिक संघ विद्या गोवर्धन, सत्यभामा अवस्थी, जमील खान, राजेश सिंह, बसंत श्रीवास एवं रामेश्वर रजक उपस्थित थे ।