Breaking News

Banner

प्रदेश में चुनावी पैसा और साड़ी पकड़ाने लगा, 5 लाख 60 हजार रुपए की चुनावी साड़ी, प्रत्याशियों ने शुरू की चुनावी तैयारी, ठिकाना लगाने लगे पायल, बिछिया, साड़ी और शराब ।

# प्रदीप पटेल | 09 Sep, 2023

बिलासपुर। अचार संहिता लगने में अभी भले ही वक्त है लेकिन प्रदेश में चुनावी पैसा और साड़ी पकड़ाने लगा है। शनिवार को पुलिस ने तखतपुर क्षेत्र में एक टाटा मैजिक से पांच लाख 60 रुपए की साड़ी और अन्य कपड़े जब्त किए है। चुनाव पड़ने के इच्छुक प्रत्याशी अपने अपने तरीके से चुनाव की तैयारी में जुट गए है। अचार संहिता लगने के पहले चुनाव में बांटने वाली साड़ी, पायल, बिछिया और शराब को ठिकाना लगाना शुरू कर चुके है। इधर पुलिस और जिला प्रशासन भी सक्रिय हो चुकी है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार चेक पॉईण्ट लगाकर क्षेत्र में परिवहन एवं भण्डारण किए जाने वाले संदेहास्पद सामाग्रियों की जांच की जा रही है। आज 9 सितंबर 2023 को तखतपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा मोढे मार्ग तखतपुर व ग्राम चोरहा नवागांव चौकी जूनापारा में चेकिंग पॉईण्ड लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे ।

तभी ग्राम मोढे चेकिंग पॉइंट में बिलासपुर से ग्राम देवरहट की ओर जा रही टाटा मैजिक CG12 AS 9822 में भरी 149 नग साडी एवं 163 नग अन्य कपडे कीमती करीबन 02 लाख 60 हजार रूपए को राजेश कश्यप पिता द्वारिका उम्र 42 साल सा. हरनाचाका थाना लालपुर जिला मुंगेली के कब्जे जप्त किया गया है। ग्राम चोरहा नवागांव नाका स्थल में बिलासपुर से लोरमी की ओर जा रही स्वीफ्ट कार क्रमांक CG10 AY 2701 में भरी 248 नग साडी कीमती करीबन 03 लाख रूपए को पवन माखिजा पिता बलराम उम्र 22 साल निवासी जूना बिलासपुर के कब्जे से जप्त किया गया है। कुल जूमला 397 नग साडी एवं 163 नग अन्य कपडे कुल कीमती 5 लाख 60 रूपए को जप्त कर धारा 102 जाफौ का इस्तगासा तैयार कर न्यायालय पेश किया गया है । कार्यवाही में – थाना प्रभारी निरीक्षक एस.आर. साहू, सउनि. मनोज शर्मा प्रभारी चौकी जूनापारा तथा प्रधान आरक्षक रविन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र पात्रे, आरक्षक राकेश भारद्वाज, आकाश निषाद की भूमिका रही ।