Breaking News

Banner

जिले के नए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने किया कार्यभार ग्रहण, सौरभ कुमार ने दिया चार्ज ।

# प्रदीप पटेल | 01 Aug, 2023

बिलासपुर। जिले के नए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान कलेक्टर सौरभ कुमार से शाम जिला कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निपटने के बाद दोनों कलेक्टर एक साथ कलेक्टोरेट पहुंचे और चार्ज का आदान प्रदान किया। उन्होंने गुलदस्ता भेंटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि गत दिवस हुए प्रशासनिक फेरबदल में बिलासपुर कलेक्टर सौरव कुमार का तबादला कोरबा एवं कोरबा के कलेक्टर संजीव कुमार झा का तबादला बिलासपुर हुआ है। संजीव कुमार  झा वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं ।