Breaking News

Banner

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई, आबकारी अधिकारी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल ।

# प्रदीप पटेल | 11 Jun, 2023

बिलासपुर। आबकारी अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। इस हादसे में उनकी पत्नी घायल है, जिन्हे इलाज के लिए रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आबकारी अधिकारी विष्णु साहू उम्र31 वर्ष पत्नी भूमिका साहू के साथ स्विट् डिज़ायर कार में बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। भोजपुरी टोल प्लाजा के पहले कार का बेलेंस बिगड़ गया और खंबे से टकराते हुए पलट गई। आते जाते लोगों ने दोनो को सरगांव हॉस्पिटल लेकर गए जहां विष्णु साहू को मृत घोषित किया गया, पत्नी को रायपुर रेफेर किया गया। पत्नी को रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की दुर्घटना दो से ढाई बजे के आसपास हुई है। बताया जा रहा है विष्णु साहू जैजैपुर के रहने वाले है जबकि उनका ससुराल अभनपुर है। संभावना जताई जा रही है की दो दिन अवकाश होने के कारण दोनो अभनपुर ही जा रहे थे। स्व साहू की पोस्टिंग बिलासपुर में ही थी और उन्हें वेलकम डिस्टलरी में बतौर आबकारी अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया था ।