Breaking News

Banner

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ लगातार आज 15वें दिन हड़ताल पर। राजस्व विभाग के कार्य लगभग ठप।

# प्रदीप पटेल | 29 May, 2023

सक्ति। आज राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ शाखा सक्ती के पटवारी लगातार 15वें दिन हड़ताल पर हैं, जिससे क्षेत्र के राजस्व संबंधी कार्य जाति, निवास, आय प्रतिवेदन , न्यायालय के लंबित प्रकरणों के प्रतिवेदन, नामांतरण, बटवारा, फौती, नक्शा बटांकन, सीमांकन, नजरी नक्शा जैसे महत्वपूर्ण कार्य नही हो पा रहा है, इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ एवं राजस्व निरीक्षक संघ का नैतिक समर्थन भी पटवारियों को मिला है, जिससे राजस्व विभाग के कार्य लगभग रुके हुए हैं, जिससे आम नागरिक किसान सभी प्रभावित हैं, आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक राधेलाल भारद्वाज अपने साथियों के साथ राजस्व पटवारी संघ के मंच में उपस्थित हुए एवम् पटवारियों के 8 सूत्रीय मांगो को जायज बताते हुए पूर्ण रूप से नैतिक समर्थन दिया व शासन से अनुरोध किया कि पटवारियों के मांगो को मानकर इस हड़ताल को खतम करने हेतु पहल करें। जिससे आम जनता को राहत मिले ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक राधेलाल भारद्वाज, संरक्षक रमेश तिवारी, विजय बहादुर सिंह, महासचिव सिकंदर सिंह खूंटे, जिला अध्यक्ष अजाक्स बीरेंद्र कुमार धीरहे, जिला अध्यक्ष सहा. शि.फेडरेशन भोलाशंकर साहू, जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस रमेश देवांगन, जिला अध्यक्ष छ. ग.डिप्लोमा अभियंता संघ वाय आर एस मांडलेकर कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राठौर, कार्यकारिणी सदस्य राज कुमार पटेल, कमल किशोर अजगल्ले, अध्यक्ष शिक्षक संघ मालखरौदा बीरबल सोनवानी, तहसील संयोजक मालखरौदा विकास चौबे, राजस्व पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय गवेल, जिला सचिव हरिशंकर पटेल, संगठन मंत्री जय कुमार देवांगन, देव कश्यप, उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रा, ज्ञान बाई टंडन, जिला कोषाध्यक्ष निखिलेश वर्मा, जिला प्रवक्ता युनुस परवेज़ अहमद, वरिष्ठ पटवारी बी एल मैत्री, पितर सिदार, रोहित साहू, हेमंत देवांगन, जिला संयोजक सत्य नारायण राठौर, संरक्षक भुनेश्वर राठौर, सक्ति तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार चंद्रा, मालखरौदा तहसील अध्यक्ष अशोक बनर्जी, डभरा तहसील अध्यक्ष एल बी सिदार, अड़भार तहसील अध्यक्ष दिग्विजय गवेल, जैजैपुर तहसील अध्यक्ष प्रमोद यादव, हसौद तहसील अध्यक्ष छत्रपाल सूर्यवंशी, बाराद्वार तहसील अध्यक्ष मनहरण राठौर, नामेंद्र मैत्री, कुंजन देवांगन, राम कुमार आजाद, राहुल जांगड़े, भावना राठौर, हेमलता देवांगन, मधु कुर्रे, पुष्पा राज, वरिष्ठ पटवारी प्रेमा मांझी, गीता कंवर, लखन पूरी गोस्वामी, रामेंद्र राठौर, हरिशंकर सिदार, राजेंद्र सिदार, सूरज सहिस, हरमेन्द्र वारे, नरेंद्र केवट, देव कुमार लहरे, शब्बीर मांडले, विश्वेश्वर सिदार, सुनील सिंह, सुनीता राठिया, राम कुमार जायसवाल, महेन्द्र चंद्रा, तुषार पटेल, विवेक पंडा, रोमेश पटेल, दिनेश पटेल, मेहुल विश्वकर्मा व सक्ति जिला के अन्य पटवारी मौजूद रहे ।