Breaking News

Banner

कोनी थाना में तुर्कड़ीह पुल के नीचे मिली युवक की लाश, हहत्या की आशंका पर पुलिस कर रही जांच ।

# प्रदीप पटेल | 02 May, 2023

बिलासपुर। कोनी थाना में तुर्कड़ीह पुल के पास एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान अमित सूर्यवंशी के रूप हुई है, मृतक मूलतः निपनिया सीपत का रहने वाला है,जो वर्तमान में अपने मामा के पास गतौरी में रह रहा था। मंगलवार सुबहलोगों ने सड़क किनारे पड़ी उसकी लाश की सुचना पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच कर रही है, पहली नजर में पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर सुराग तलाश रही है ।