Breaking News

Banner

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर दावा आपत्ति 08 मई तक ।

# प्रदीप पटेल | 01 May, 2023

बिलासपुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गतौरा-2, बिनौरी, कछार-2, किसान परसदा-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं जैतपुर-1 और हरदी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भरती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। इस हेतु प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत आंगनबाड़ी केन्द्र वार मूल्यांकन सूची जारी की गई है। जारी सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की दावा आपत्ति परियोजना कार्यालय मस्तूरी में कार्यालयीन समय में 8 मई तक प्रस्तुत किये जा सकते है ।