Breaking News

Banner

सरजू बगीचा के एक मकान में मिली एक अधेड़ की कई दिन पुरानी सड़ी गली लाश ।

# प्रदीप पटेल | 22 Apr, 2023

बिलासपुर। बिलासपुर के सरजू बगीचा स्थित एक मकान से उठती तेज दुर्गन्ध के बाद लोगों ने इसकी शिकायत सिविल लाईन थाने में की। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मकानके अन्दर प्रेवश करने पर वंहा एक सड़ी-गली लाश नजर आयी। बताया जा रहा है की सरजू बगीचा के इस मकान में पेशे से किसान लेखराम कौशिक उम्र 58 वर्ष अकेले ही रहते थे। पुलिस का अनुमान है की शराब पीने के बाद सीढी में चढने या उतरने के दौरान लेखराम कौशिक मुंह के बल गिर पड़े होंगे, जिस वजह से उनकी मौत हो गई होगी ।

लेखराम कौशिक की मौत सीढीयों से गिरने से हुई या फिर किसी ने उनकी हत्या कर दी है, इस पर से पर्दा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद से ही उठ पाएगा। फ़िलहाल देखने में लग रहा है की उनकी मौत 3 से 4 दिन पहले ही हो चुकी थी और उनका शव सड़ने लगा था, चूंकि लेखराम कौशिक अपने घर अकेले ही रहते थे इसलिए उनकी मौत के कई दिन बादतक किसी को इसका पता भी नहीं चला, मौके पर पहंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । इधर बंद मकान में किसी की लाश होने की खबर से सरजू बगीचा में लोंगो की भीड़ जुट गई ।