Breaking News

Banner

गर्लफ्रेंड के लिए मौसेरे भाई का मर्डर, दोस्त के साथ मिलकर पेचकस और पत्थर से मारकर की हत्या, बचने के लिए देखते थे क्राइम पेट्रोल, दोनो आरोपी गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 17 Apr, 2023

 बिलासपुर। चकरभाठा स्थित होटल सेन्ट्रल पाईंट के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सुचना पर पुलिस बल मौके पर पहुॅची थी जहाॅ एक व्यक्ति का खुन से लथपथ शव पडा मिला आसपास पुछताछ पर कुछ जानकारी प्राप्त नही हो सकी पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर  संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल उप पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी सी.एस.पी. चकरभाठा को मामले में तत्काल संज्ञान लेने निर्देश दिये जिनके नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश पर ए.सी.सी.यु. टीम तत्काल मौके पर पहुॅची ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव एवं निरीक्षक दिनेश चन्द्रा थाना प्रभारी चकरभाठा द्वारा अपनी-अपनी टीम को साक्ष्य एकत्र करने में लगा दिया। इसी दौरान ए.सी.सी.यु. टीम को पता चला की अज्ञात शव मृतक दीपक यादव पिता परदेशी यादव उम्र करीब 30 साल निवासी मकान नम्बर 17 वार्ड न. 46 चौबे काॅलोनी अटल आवास नया सरकण्डा बिलासपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.) है जो पेशे से ड्राईवर है।

मृतक के संबंध में आसपास पुछताछ की जा रही थी कि घटना स्थल पर ही घटना में प्रयुक्त खुन से लथपथ बीयर बाॅटल पडा मिला, बीयर बाॅटल के पंजीयन नम्बर से बीयर बाॅटल की बिक्री स्थान का पता लगाया गया जो उपरोक्त बीयर बाॅटल व्यापार विहार स्थित शराब दुकान से क्रय करने की जानकारी मिली शराब दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे से संदिग्धो की पहचान की गई एवं संदिग्धो की जानकारी एकत्र की गई जो पता चला की संदिग्धो का संबंध मृतक से है। ए.सी.सी.यु. को पुछताछ एवं साक्ष्य संकलन दौरान पता चला की सरकण्डा अटल आवास की ललीता यादव जो अपने पति को छोड दी है जिसका संबंध आरोपी दुर्गेश यादव से था लेकिन दुर्गेश यादव ललीता यादव का किसी और से बातचीत करने परिचय रखने से नाराज रहता था अपने की मौसेरे भाई मृतक दीपक यादव व ललीता यादव के बीच संबंध होने की बात पर कई बार ललीता से झगडा किया करता था और मृतक दीपक को जान से मार दुंगा या हाथ पैर तोड दुंगा बोलता था ।

कई बार मृतक दीपक और दुर्गेश यादव के बीच इसी बात को लेकर झगडा भी हुआ था। दुर्गेश और ललीता कई दिन तक दीपक यादव की हत्या करने की योजना बनाते रहे और घटना के बाद पुलिस से बचने की तरकीब भी लगाता था जो यु-ट्यूब पर क्राईम पेट्रोल जैसे सिरियल देखकर बचने की योजना बनाते रहते थे, इसी बीच योजनाबद्ध तरिके से दिनाॅक 14.04.23 की शाम मृतक दीपक यादव को दुर्गेश नूतन चौक में मिला दीपक यादव की गाडी नूतन चौक में ही छुडवाकर अपने साथ कंपनी की मारूती ब्रेजा गाडी क्रमांक CG 04 U 4404 में बैंठाकर व्यापार विहार ले आया यहाॅ से अपने दोस्त हाईड्रा क्रेन आपरेटर मनोज यादव को साथ मिलाकर शराब पीलाने का झांसा देकर मृतक दीपक यादव को साथ लेकर पहले व्यापार विहार शराब दुकान से बीयर व अन्य शराब खरीदकर ब्रेजा गाडी में चकरभाठा तरफ ले गये सुनसान ईलाके में गाडी खडी कर दुर्गेश यादव व मनोज यादव दोनो ने मिलकर मृतक को शराब पीलाकर उसी बीयर बाॅटल, गाडी में रखे धारदार पेचकस व घटना स्थल के पास पडे सेनेटरी पत्थर से वार कर प्राणघातक चोंट पहुॅचाकर हत्या कर दिये, शव वही छोडकर ब्रेजा कार से भाग गये। दुर्गेश यादव ने उपरोक्त घटना की जानकारी अपनी प्रेमिका व सह आरोपी ललीता यादव को दी, इस तरह उपरोक्त तीनो आरोपीयो द्वारा एकराय होकर जघन्य अपराध को अंजाम दिया ।

ए.सी.सी.यु. बिलासपुर द्वारा संदिग्ध दुर्गेश यादव से पुछताछ की गई जो काफी समय तक अपना अपराध स्वीकार नही किया पुलिस को गुमराह करता रहा तकनिकी साक्ष्यो में भी मृतक एवं आरोपी व्यापार विहार एवं घटना स्थल पर उपस्थित होना पाया गया जब उपरोक्त साक्ष्य संदिग्धो को दिखाये गये तो यह जानकर की उनका झुठ पकडा गया है, जानकार वे टुट गये और अपने व साथी मनोज यादव व ललीता यादव द्वारा किये गये उपरोक्त जुर्म कबुल कर लिये जिन्हे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।

विशेष योगदान:- ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, निरीक्षक दिनेश चन्द्रा थाना प्रभारी चकरभाठा, उप निरीक्षक अजय वारे, जागेश्वर राठीया, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह, सोमनाथ यादव, रवि सैनिक, आतिश परिक आरक्षक निखील जाघव, सरफराज खान, तरूण केशरवानी, विरेन्द्र गंधर्व, प्रशांत सिंह, विकास राम, दीपक यादव, दीपक उपाध्याय, प्रशांत राठौर, सतीश भारद्वाज, सतीश यादव, मिथलेस साहू, राजेश सिंह, गौकरण सिन्हा, सतपूरन जांगडे, योगेन्द्र खुंटे, शकुन्तला साहू ।