Breaking News

Banner

भरोसा सम्मेलन में सहभागिता हेतु तिफरा ब्लॉक अध्यक्ष ने ली जोन अध्यक्षों की बैठक ।

# प्रदीप पटेल | 24 Mar, 2023

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 मार्च को बिल्हा विधानसभा के नगर पंचायत सरगाँव में आयोजित भरोसा सम्मेलन में शामिल होंगे। जहां राजीव गांधी न्याय योजना का अंतिम किस्त की राशि जारी करने के साथ ही कई नई योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे उक्त सम्मेलन में सहभागिता हेतु ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने जोन अध्यक्षों की मीटिंग बुलाकर भरोसा सम्मेलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने तथा जोन स्तर पर सूचना प्रसारित करने जोन अध्यक्षों को निर्देशित किया लक्ष्मीनाथ साहू ने बताया की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेसी घर घर जाकर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रासार कर जनता का विश्वास हासिल कर रहे हैं, भूपेश बघेल की सरकार पर जनता को पूरा भरोसा है, इसलिए सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा किसान-मजदूर, युवा, महिला आदि बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे बैठक में जोन अध्यक्ष संत सर्वे, अरुण नाथानी, रमाकान्त साहू, राजेन्द्र नागपुरे, दीपक कौशिक, पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू, सचिन भवानी आदि शामिल हुए ।