Breaking News

Banner

लिस साख सहकारी समिति का निर्वाचन कार्यक्रम जारी ।

# प्रदीप पटेल | 23 Dec, 2022

बिलासपुर। छ.ग. राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार आर.पी. कोरी को पुलिस साख सहकारी समिति मर्या. बिलासपुर विकासखण्ड बिल्हा का रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 26 दिसम्बर को नियोजन पत्र प्राप्त किया जाएगा, 27 दिसम्बर को नियोजन पत्र की जांच की जाएगी। 03 जनवरी 2023 को आम सभा, मतदान, मतगणना, 06 जनवरी 2023 को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का बैठक सूचना जारी कर 10 जनवरी 2023 को निर्वाचन सम्पन्न कराया जायेगा ।