Breaking News

Banner

ट्रक का टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया, टकराने से ट्रक में लग गई आग, जलते ट्रक से कूदकर चालक ने बचाई जान ।

# प्रदीप पटेल | 16 Nov, 2022

बिलासपुर। चकरभाटा थाना क्षेत्र में बिलासपुर रायपुर हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक बिजली के खंभे से जा टकराया। टकराते ही ट्रक में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर फटने से हादसा हुआ। ट्रक में आग लगने के बाद चालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई, तो वही ट्रक धूं-धूं कर जल गया। इससे पहले भी यहां हुए सड़क हादसे में ड्राइवर ट्रक के साथ जल गया था। इस मामले में कम से कम चालक की जान बच गई। देर रात हादसा होने की वजह से दुर्घटना और बड़ी नहीं हुई, नहीं तो दिन में अनियंत्रित ट्रक और वाहनों से भी टकरा कर गंभीर परिस्थितियां पैदा कर सकती थी ।