Breaking News

Banner

भिलाई पावर हाउस स्थित मछली मार्केट में एक व्यापारी की खून से लथपथ मिली लाश, सीने पर पत्थर पटक कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी ।

# प्रदीप पटेल | 01 Sep, 2022

भिलाई। जिले के भिलाई पावर हाउस स्थित मछली मार्केट में एक व्यापारी की खून से लथपथ लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची छावनी पुलिस ने देखा की व्यापारी के सीने पर बड़ा से पत्थर मारकर हत्या की है, जिससे पत्थर पर भी खून का निशान मिला है। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

बता दें कि मृतक मोहम्मद फिरोज 48 वर्ष मछली मार्केट में मछली बेचने का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बताया जाता है कि फिरोज रोज की तरह बुधवार की रात खाना खाकर मछली मार्केट में छोटेलाल चौधरी के गोदाम के सामने सोया हुआ था। सुबह जब लोगों ने देखा तो उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी । 

उसके सीने में किसी ने बड़ा से पत्थर पटका था, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ किया, जिससे परिजनों ने फिरोज के छोटे भाई शकील पर हत्या की आशंका जताई। जिसके बाद पुलिस शकील को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । वहीं आसपास के लोगों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मोहम्मद फिरोज का उसके छोटे भाई शकील से पारिवारिक विवाद था। दोनों के बीच कई बार झगड़ा व मारपीट हो चुकी है। जिसमें फिरोज छावनी थाने में शकील के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा चुका है ।