Breaking News

Banner

आबकारी विभाग की सीपत क्षेत्र में कार्यवाही, 200 किलो लहान और 40 लीटर महुआ शराब जप्त ।

# प्रदीप पटेल | 01 Aug, 2022

बिलासपुर। कलेक्टर बिलासपुर सौरभ कुमार के निर्देशन तथा उपायुक्त आबकारी जिला बिलासपुर नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन  में 31 जुलाई को सीपत थाना क्षेत्र में महुआ शराब और लहान पर कार्यवाही की गई है। मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी टीम ने सीपत थान क्षेत्र के ग्राम रामपुर में दबिश देकर 40 बल्क लीटर महुआ शराब, एवं 200 किलो लहान जपत किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी टीम ने गैर जमानती प्रकरण बनाते हुए मामले में घटना स्थल से श्यामाबाई पति अवधेश मरावी निवासी रामपुर सीपत को पकड़ा है, जिस पर धारा-34(1) (क)  च 34(2),59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर ,परि. आबकारी उप निरीक्षक मेघा साहू, हमराह मुख्य आरक्षक  घनस्याम राठौर ,उपेंद्र सिंग  की विशेष भूमिका रही। दबिश देकर 01 आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम1915 की धारा34(1) क ,च 34 (2) 59 क के तहत दंडनीय गैरजमानतीअपराध पंजीबद्ध कर जेल निरूद्ध किया ।