Breaking News

Banner

चोरी की मोटरसायकल के साथ युवक गिरफ्तार, सिम्स से बाईक किया था पार ।

# प्रदीप पटेल | 17 Jul, 2022

बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने चोरी की मोटरसायकल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। मोटरसायकल बरामद कर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम  जितेन्द्र यादव है। आरोपी सत्यानगर अमेरी थाना सकरी का रहने वााला है । तारबाहर पुलिस जानकारी के अनुसार मुखबीर ने बताया कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल टीम को रवाना किया गया। संदिग्ध लडकें को हिरासत में लिया गया ।

पूछताछ के दौरान संदेही ने अपना नाम जितेन्द्र यादव निवासी सत्यानगर अमेरी थाना सकरी बताया। मोटरसायकल चोरी का अपराध भी कबूल किया । आरोपी ने बताया कि 10-12 दिन पहले सिम्स पार्किंग से मोटर सायकल चोरी किया है। चोरी के बाद मोटरसायकल को घर में छिपाकर रखा था। बस स्टैण्ड रोड के आस-पास घुमकर ग्राहक तलाश रहा था । पूछताछ के बाद आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर विधिसम्मत न्यायालय के हवाले किया गया है ।