Breaking News

Banner

पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु, हरदीकला में 18 अगस्त को लोक सुनवाई ।

# प्रदीप पटेल | 04 Jul, 2022

बिलासपुर। बिल्हा तहसील के ग्राम हरदीकला में स्थापित मेसर्स एरन स्टील एण्ड पावर प्राईवेट लिमिटेड को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 18 अगस्त 2022 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को छ.ग. राज्य विद्युत मण्डल उपकेन्द्र सिलपहरी परिसर, ग्राम हरदीकला में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। कम्पनी ने अपनी वर्तमान उद्योग की विभिन्न ईकाईयों के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मण्डल, रायपुर में आवेदन किया है। स्वीकृति के पूर्व आम जनता का अभिमत जानने के लिए उक्त तिथि को ग्राम हरदीकला में जिला प्रशासन द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है ।