Breaking News

Banner

सी.बी. सिदार एवं रामसनेही पटेल को, सेवानिवृत्ति पर दी गई बिदाई ।

# प्रदीप पटेल | 30 Jun, 2022

बिलासपुर। जिला कार्यालय में पदस्थ अधीक्षक सी.बी.सिदार एवं कार्यालयीन सहायक रामसनेही पटेल अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के बाद आज शासकीय सेवा से निवृत्त हो गये। मंथन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जिला कार्यालय की ओर से भावभीनी बिदाई दी गई। अपर कलेक्टर जयश्री जैन ने सिदार एवं पटेल के सेवाकाल का स्मरण करते हुए स्वस्थ एवं सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दी । जिला  कार्यालय की ओर से दोनों कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। सिदार ने भी अपनी लम्बी सेवाकाल के चुनिंदा अनुभव साझा किये। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अंशिका पाण्डेय, अजीत पुजारी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।