Breaking News

Banner

आटो चालक से लूटपाट, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, तीनों को किया गया न्यायालय के हवाले ।

# प्रदीप पटेल | 24 Jun, 2022

बिलासपुर। सरकन्डा पुलिस ने मोबाइल चोरी और नगदी लूट के आरोप में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 394, 34 का अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मोबाईल और नगदी लूट को 20 जून 2022 की दरम्यानी रात को अंजाम दिया था। पकड़े गए दोनो आरोपियों  का नाम  काली ऊर्फ प्रकाश पटेल और गोलू ऊर्फ राधे है। दोनो आरोपी चांटीडीह के रहने वाले है । सरकन्डा पुलिस के अनुसार 20 जून 2022 को श्यामनगर लिंगियाडीह निवासी विशाल ठाकुर ने मोबाइल और नगदी लूट की शिकायत दर्ज कराया ।

पीड़ित ने बताया कि वह आटो चलाता है। मोपका चौक से सवारी छोडकर रात्रि करीब 10.30 बजे घर लौट रहा था। बसंत विहार चौक के पास काली ऊर्फ प्रकाश पटेल और गोलू ऊर्फ राधे ने आटो रोकने का इशारा किया। दोनों ने शनिचरी बाजार चलने को कहा । तीनों ने मांगे जाने पर 100 रूपए देने की बात कही । तीनों को शनिचरी बाजार पहुंचने के बाद किराया मांगा। तीनों  ने पांच सौ का नोट दिखाया। चिल्हर नहीं होने की स्थिति में तीनों ने मिलकर मारना पीटना शुरू कर दिया। और इसके तीनों मोबाईल समेत नगदी लूटकर फरार हो गए । पीडित की शिकायत पर तीनों को गिरफ्तार किया गया। अपराध दर्ज करने के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।