Breaking News

Banner

बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा, जिला स्तरीय योग कार्यक्रम ।

# प्रदीप पटेल | 20 Jun, 2022

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह होंगी। सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक स्व.बी.आर.यादव स्मृति राज्य प्रशिक्षण खेल परिसर, इनडोर स्टेडियम बहतराई में आयोजित होगा। विशेष अतिथि के रूप में इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरूण साव, विधायक शैलेष पाण्डेय, कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, रेणु जोगी, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैक के अध्यक्ष प्रमोद नायक और नगर निगम के सभपति शेख नजरूद्दीन शामिल होंगे। स्टेडियम में आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है ।