Breaking News

Banner

फर्जी नियुक्ति मामले में भाजपा नेता पार्षद रेणुका नगपुरे गिरफ्तार, पुलिस का बाबू भी पकड़ाया, 4 को जेल, एडिश्नल ने बताया, सभी दस्तावेज जब्त ।

# प्रदीप पटेल | 16 Jun, 2022

बिलासपुर। पुलिस टीम ने पुलिस विभाग में फर्जी नियुक्ति मामले का भांडाफोड़ा है। आरोपी से फर्जी नियुक्ति पत्र भी बरामद किया गया है। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने खुलासा किया कि आरोपी फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइन करने पुलिस कप्तान कार्यालय पहुंचा। इसी दौरान शाखा प्रभारी को दाल में कुछ काला नजर आया। मामले की शिकायत सिविल लाइन में किया। पुलिस ने आरोपी पियुष प्रजापति को तत्काल अपने कब्जे में लिया। पूछताछ के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने और ठगी करने वालों के खिलाफ अपराध कायम किया है । एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने खुलासा किया कि पुलिस कप्तान स्थित स्थापना शाखा प्रभारी की शिकायत पर फर्जी नियुक्त मामला दर्ज किया गया। अपराध दर्ज होने के बाद फर्जी नियुक्त पत्र लेकर ज्वाइन करने पहुंचे युवक को कब्जे में लेकर पूछताछ किया गया। इसके बाद फर्जी नियुक्त पत्र तैयार करने और नौकरी के नाम पर ठगी को अंजाम देने वाले गिरोह के खिलाफ अपराध कायम किया गया । 

उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी पियूष प्रजापति ने गहन पूछताछ के दौरान बताया कि निगम के दो लोग पुलिस विभाग में नौकरी लगाने का झांसा दिया। जबकि सिविल लाइन  में पदस्थ सिपाही पंकज ग्राहक तलाश कर नियुक्त पत्र बनाने का काम करता था। पूछताछ के बाद दो निगम, एक सिपाही समेत कुल तीन लोगों ने फर्जीवाड़ा को अंजा म दिया । उमेश कश्यप ने बताया कि फर्जी नियुक्ति लेकर पहुंचे पियुष प्रजापति समेत भाजपा नेता रेणुका प्रसाद नगपुरे, भोजराज नायडू और सिविल लाइन में पदस्थ आरक्षक पंकज शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है । एडिश्नल एसपी ने बताया कि पंकज शुक्ला पुलिस विभाग में बाबू पद प नियुक्त है। जानकारी देते चलें कि रेणुका नगपुरे भाजपा के रेलवे क्षेत्र से बड़ा चेहरा है। चार बार पार्षद भी रह चुके हैं। जबकि भोजराज नायडू भी भाजपा के नेता हैं। उमेश कश्यप ने बताया कि बहरहाल फर्जी नियुक्त मामले में अभी भी छानबीन की जा रही है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि अभी कई मामले सामने आएंगे । 

खुलासा के दौरान बताया कि सभी की मोबाइल को जब्त किया गया है। मोबाइल छानबीन के दौरान कई फर्जी नियुक्ति से लेकर लेने देन का प्रमाण भी मिला है। इसके अलावा आरोपियों से नियुक्ति संबधित फर्जी दस्तावेद भी बरामद किया गया है। विभाग के बाबू पंकज शुक्ला से लैपटाप बरामद हुआ है। लैपाटाप से कई जानकारियां भी मिली हैं ।

 गिरफ्तार आरोपियों का नाम

1. पियूष प्रजापति पिता भोलाराम 28 साल करगीरोड, कोटा 

2. भोजराज नायडू पिता लक्ष्मण नायडू 58 साल यदुनंदन नगर तिफरा

3. रेणुका प्रसाद नगपुरे पिता हरीलाल उम्र 49 साल निवासी हेमूनगर तोरवा

4. पंकज शुक्ला पिता भोलाराम शुक्ला 42 साल पुलिस लाइन बिलासपुर

विशेष प्रयास और कार्रवाई

उमेश कश्यप ने बताया कि पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन परिवेश तिवारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, आरक्षक सरफराज खान, देवेंद्र दुबे, विकास यादव, मनोज बघेल, राजेश नारंग, बालाजी राव, निलेश राठौर, महेंद् पटेल का विशेष प्रयास रहा ।