Breaking News

Banner

बोरवेल में फंसे बच्चे के बारे में CM भूपेश ने ली जानकारी, कलेक्टर ने बताया-सकुशल बाहर निकालने चल रहा बचाव कार्य ।

# प्रदीप पटेल | 11 Jun, 2022

जांजगीर। 80 फिट बोरवेल में गिरे राहुल साहू को बचाने के लिए पिछले 17 घंटे रेस्क्यू चल रही है। उसे पाइप के सहारे ऑक्सीजन दिया जा रहा है। उसे केला और जूस दिया गया है। मौके पर कलेक्टर, एसपी, आईजी मौजूद हैं। इधर प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पल--पल की जानकारी ले रहे है ।

बोरवेल में गिरे 10 साल के राहुल साहू का रेस्क्यू जारी है, 80 फीट गहरे बोरवेल में राहुल साहू गिरा है। जिसका पिछले 17 घंटे से रेस्क्यू किया जा रहा है। कुल मिलाकर 20 घंटे से राहुल बोरवेल में फंसा हुआ है। एनडीआरएफ की टीम द्वारा बोरवेल के बगल में गड्ढा किया जा रहा है। अभी तक करीब 40 से 50 फिट गड्ढा खोदा गया है। इसे 60 फीट तक खोदाई कर टनल बनाया जाएगा। वहीं रस्सी के सहारे भी राहुल को रेस्क्यू करने की कोशिश जारी है। CM भूपेश बघेल ने अधिकारियों को बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए निर्देश दिए हैं। अच्छी बात यह है कि राहुल का लगातार रिस्पॉन्स मिल रहा है, एक विशेष कैमरे से बच्चे पर नजर रखी जा रही है, आज सुबह से NDRF की टीम रेस्क्यू में फिर जुट गई है ।

मौके पर हेल्थ और PHE विभाग की टीम भी मौजूद है। टनल की खुदाई का काम जारी है। रात भर रेस्क्यू मशीनरी काम करती रही, रस्सी के सहारे भी राहुल को मदद पहुंचाई जा रही है, खाने पीने की चीज राहुल को रस्सी के माध्यम से पहुंचाई जा रही है। NDRF का कहना है कि पहले 65 फीट गड्‌ढा कर रहे हैं। इसके बाद टनल को बनाया जाएगा। उसे हाथ से खोदा जाएगा। एनडीआरएफ की स्पेशल टीम टनल बनाने का काम शुरू करेगी। पहले बताया गया था कि 4 घंटे में काम हो सकता है। मगर अब कहा जा रहा है कि 6 से 7 घंटे अभी और समय लगेगा। प्रशासन ने कुछ समय पहले रस्सी के सहारे बच्चे को निकालने का भी प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं रहे ।