Breaking News

Banner

स्कूटी के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार, पांच किलो मादक पदार्थ जब्त, दोनो पर एनडीपीएस कार्रवाई ।

# प्रदीप पटेल | 09 Jun, 2022

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ परिवहन में उपयोग आने वाली मोटरसायकल को भी बरामद किया है।पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस का अपराध भी दर्ज किया है । रतनपुर के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि पेन्ड्रा की तरफ से बिलासपुर की तरफ रही स्कूटी  गांजा की तस्करी की जा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने भयहरण हनुमान मंदिर के पास ग्राम पोंड़ी में स्कूटी सवारों को घेरा। दोनों आरोपियों को धर दबोचा ।

छानबीन के दौरान दोनों युवकों के पास से डिग्गी में गांजा बरामद किया है। इस दौरान आरोपियों ने दस्तावेज भी पेश नहीं किया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम उमाशंकर राठौर और दीपक मार्को बताया । उमांशकर पिपरखुंटी थाना गौरेला और दीपक मार्को ठेंगाडाड थाना गौरेला का निवासी है। दोनों के पास से एक बोरी से गांजा को जब्त किया। बरामद गांजा की कीमत करीब 5 किलोग्राम है। गांजा समेत काले रंग की स्कूटी क्रमांक CG 10 AZ 1328 को जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही की गई है। आरोपियों को न्यायालय पेश किया जाएगा l