Breaking News

Banner

पार्षद गायत्री साहू ने पट्टा वितरण सर्वे सूची में सुधार हेतु कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।

# प्रदीप पटेल | 30 May, 2022

बिलासपुर। राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन परिवारों को पट्टा वितरण किया जाना प्रस्तावित है जिसके लिए नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक - 5 डॉ ख़ूबचंद बघेल नगर में राजस्व विभाग द्वारा वर्ष 2019 में सर्वे कर पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार कर ली गई है, जिस पर स्थानीय पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने सुधार की आवश्यकता बताते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर माँग की है की सर्वे के दौरान राजस्व अधिकारियों द्वारा बिना नाप- जोक के अनुमानित रक़बा दर्ज कर लिया था जिसके कारण अधिकांश लोगों का रकबा कम-ज्यादा है तथा कुछ परिवारों का नाम छूट गया है जिस पर भौतिक सत्यापन करते हुए सुधार करने की माँग की है ।