Breaking News

Banner

 तुलाराम भारद्वाज बने बिलासपुर SDM, पुजारी को कोटा की जिम्मेदारी ।

# प्रदीप पटेल | 30 May, 2022

बिलासपुर। जिला कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने एक आदेश जारी करते हुए प्रशासनिक कसावट किया है। नई व्यवस्था के तहत कलेक्टर मितर ने संयुक्त कलेक्टर अंशिका पांडे को नई जिम्मेदारी दिया है । संयुक्त कलेक्टर अंशिका पांडे अब अपने कामकाज के अलावा संयुक्त कलेक्टर अजीत पुजारी की जिम्मेदारियों को भी संभालेंगीं ।

जिला प्रशासन से जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर अजीत पुजारी अब कोटा एसडीएम होंगे । आदेश के अनुसार कोटा एसडीएम तुलाराम भारद्वाज अब बिलासपुर में एसडीएम का प्रभार लेंगे। कलेक्टर डॉ सारांश ने सभी तीनों अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यभार लेकर सूचित करने को भी कहा है ।