Breaking News

Banner

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को मारा टक्कर, बिलासपुर के पूर्व सांसद लखन लाल के भतीजे सहित 4 युवकों की मौत ।

# प्रदीप पटेल | 21 May, 2022

बिलासपुर। तखतपुर के मोछ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं। इस घटना के बाद आरोपी चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि मालवाहक ऑटो में सवार होकर चार लोग जा रहे थे। उसी समय मेन रोड में तेज रफ्तार हाइवा आ रही थी। घटना तखतपुर के मोछ मोड़ के पास की है। तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो सवार 2 युवक उछल कर सड़क से दूर जा गिरे। वहीं चालक व उसके बाजू में बैठे महेश कुमार साहू निवासी (फ़रहदा- जरहागाव) जो ज़िले के बड़े नेता पूर्व सांसद लखन लाल साहू के भतीजे बताए जा रहे है, वे ऑटो में फंसे रहे, जिसे गैस कटर की मदद से निकाला गया ।

इस हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिनके शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जबकि, गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को कड़ी मशकत के बाद बाहर निकालाा गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बाद उसकी भी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है ।