Breaking News

Banner

चरित्र पर शक की वजह से पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 06 May, 2022

बिलासपुर। हिर्री पुलिस ने अटर्रा निवासी पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इसलिए मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार 3 मई की रात्रि करीब 10 बजे आरोपी अपनी पत्नी चन्दरबाई के साथ मारपीट किया। इसी दौरान तैश में आकर आरोपी पति ने पत्नी को बांस के डंडे से पीट-पीट कर मार डाला ।

मारपीट में बूरी तरह से घायल चन्दरबाई जमीन में गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पड़ोसी ने डॉयल 112, 108 को बताया। चन्दरबाई को आनन फानन में अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित दिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 का अपराध दर्ज किया । 5 मई को आरोपी पति इंदल पिता रनसाय को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल किया। आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया ।