Breaking News

Banner

पुलिस के कार्य में सहयोग करने वाले बहादुरी पूर्वक आरोपियों को पकड़ने एवं आम नागरिक की जान बचाने वाले नागरिक बंधु एवं पुलिस आरक्षकों को किया गया सम्मानित ।

# प्रदीप पटेल | 30 Apr, 2022

बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतनलाल डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर के द्वारा कोतवाली क्षेत्र गोड़पारा में दीपक ज्वेलर्स में हुए लूट के प्रयास के आरोपियों को पकड़ने में सहयोग करने वाले दीपक सोनी एवं एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट के आरक्षक निखिल जाधव, तथा कोनी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व रात्रि में सूखे कुएं में गिरने वाले एक नागरिक की जान बचाने वाले पत्रिका के फोटो जर्नलिस्ट दिव्येन्दु सरकार (दादा) एवं कोनी थाना के आरक्षक आशीष राठौर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।