Breaking News

Banner

रेरा की 23 अप्रैल को जिला कार्यालय में कार्यशाला ।

# प्रदीप पटेल | 22 Apr, 2022

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) की कल 23 अप्रैल को यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष  में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। यह कार्यशाला मंथन सभाकक्ष में सवेरे 11.30 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगी। रेरा के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कार्यशाला सह बैठक में बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के प्रमोटर्स, आर्किटेक्टस एवं इंजीनियर्स शामिल होंगे। भू-संपदा ( विनियमन एवं विकास) अधिनियम 2016 एवं भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) नियम 2017 की प्रावधानों और उनके अनुपालन के संबंध में कार्यशाला में चर्चा की जायेगी। रेरा की ओर से आयोजित इस कार्यशाला  में अधिक से अधिक प्रमोटर्स, आर्किटेक्टस एवं इंजीनियर्स  की उपस्थिति की अपील की गई है ।