Breaking News

Banner

गोंड़पारा में चली गोली, दीपक ज्वेलर्स का संचालक घायल, मोहल्ले के लोगों ने एक को पकड़ा, दो फरार ।

# प्रदीप पटेल | 21 Apr, 2022

बिलासपुर। दोपहर ढाई बजे के आसपास गोंड़पारा में लूटेरों ने ज्वेलर्स के संचालक पर गोली चला दी है। भागते वक्त मोहल्ले के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। जबकि दो आरोपी फरार हो गए है। घायल ज्वेलर्स संचालक को अपोलो में भर्ती कराया गया । मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर तीन युवक गोंड़पारा के लकड़ीटाल स्थित दीपक ज्वेलर्स पहुंचे ।

दुकान में घुसते ही युवकों में से एक ने दुकान के संचालक पर दीपक सोनी पर ताबड़तोड़ गोली चलाने शुरू कर दिया। इससे दुकान में अफरातफरी मच गई। इस बीच दीपक सोनी के कमर में गोली लगी। इसके बाद तीनो युवक भागने लगे। इस दौरान आसपास के युवकों ने भागते आरोपियों में से एक को पकड़ लिया लेकिन दो आरोपी भागने सफल हो गए। पकड़े आरोपी को गोंड़पारा के युवकों ने बांधकर रख आया है। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है ।