Breaking News

Banner

सिम्स में डाॅक्टर के साथ मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार, ड्यूटी के दौरान रात में किया था गाली-गलौच, मारपीट ।

# प्रदीप पटेल | 05 Apr, 2022

बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने सिम्स मे डाॅक्टर के साथ मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ छ.ग.चिकित्सा सेवा एवं चिकित्सा सेवा संस्थान संरक्षण अधि.2010 की धारा 3, 4 मे कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । मिली जानकारी के अनुसार अंशुल भौमिक पिता शीतल भौमिक संकल्प अपार्टपेन्ट राजकिशोर नगर सरकण्डा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 01.04.22 को रात्रि में सिम्स में डियूटी कर रहा था ।

डियूटी के दौरान शुभम पांडेय पिता राकेश पांडेय उम्र 28 साल, विनोबानगर ने केजूवल्टी वार्ड में आकर गाली गलौच कर मारपीट किया है। रिपार्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले विवेचना में लिया गया था। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व मे आरोपी को 48 घण्टे के भीतर गिरफतार किया और न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया । प्रकरण की कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य, उप निरी. मनीष कांत, उप निरी. रविन्द्र यादव, आर. गोकूल जांगडे, रंजित खरे, अनिल डे, आशीष कुर्रे महिला आर. रूपासिंह, सुनीता मण्डावी की अहम भूमिका रही ।