Breaking News

Banner

अन्तरजिला चोर गिरोह का फूटा भांडा, 11 बाइक 3 सिलेन्डर बरामद, 5 आरोपियों को लगी हथकड़ी ।

# प्रदीप पटेल | 27 Mar, 2022

बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने अन्तरजिला चोर गिरोह का भांडा फोड़ा है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11  मोटरसायल, तीन सिलेन्डर बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 41 (1/4) औ 379 का अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया गया है ।

एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक संदेही अलग-अलग ठिकानों पर पहुंच मोटरसाइकिल का सौदा कर रहा है। चोरी की मोटरसायकल संदेह की स्थिति में पुलिस टीम ने थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की अगुवाई में घेराबन्दी कर आरोपियों को धर दबोचा गया है। रोपियों को अलग अलग जगह से हिरासत में लिया गया। पछताछ के बाद आरोपियों ने मोटरसायकल चोरी का होना कबूल किया । 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि रेकी के बाद चोरी को गुट में अंजाम दिया करते थे। सिलेन्डर और फ्रीज को भी घरों से पार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 11 नग मोटरसाइकिल, एक नग फ्रीज, 3 नग गैस सिलेंडर अलग-अलग स्थानों से जप्त किया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है । 

अहम और विशेष प्रयास में शामिल

थाना प्रभारी कोतवाली प्रदीप आर्य उप निरीक्षक रविंद्र यादव मनीष कांत प्रधान आरक्षक संतोष  केरकेट्टा आरक्षक गोकुल जांगड़े प्रेम सूर्यवंशी अजय शर्मा रंजीत खरे रंजीत खांडे  इंद्रजीत पटेल अनिल डे कमलेश सूर्यवंशी सुभाष मरावी रवि राजपूत रवि शर्मा क्राइम ब्रांच निरीक्षक हरविंदर सिंह आरक्षक बलबीर सिंह दीपक उपाध्याय विवेक राय विकास राठौर नूर उल कादरी आरोपियों की धरपकड़ में अहम और विशेष योगदान रहा । 

पकड़े गए आरोपियों का नाम

1. अमन उर्फ बिल्लू श्रीवास्तव पिता अशोक श्रीवास्तव उम्र 22 साल निवासी देवनगर कोनी 

2. किशन जांगड़े पिता सखाराम उम्र 20 साल निवासी कुंदरू बाड़ी प्रभात चौक सरकंडा 

3. अजय उर्फ सोनू यादव पिता दशरथ लाल उम्र उम्र 28 साल निवासी बंधवापारा सरकंडा 

4. सुकालू साहूपिता स्वर्गीय राजकुमार उम्र 19 साल निवासी मन नाडोल त्रिपुरा 

5. वीरेंद्र उर्फ बाऊआ चौहान पिता गन्नू चौहान निवासी तिफरा बिलासपुर ।