Breaking News

Banner

श्री आशीर्वाद फाउंडेशन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सफाई कर्मचारियों का किया गया सम्मान ।

# प्रदीप पटेल | 10 Mar, 2022

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विश्व भर में महिलाओं का किया जा रहा है सम्मान कई संस्थाएं अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं महिलाओं का सम्मान कर रही है श्री आशीर्वाद फाउंडेशन ने कुछ अलग सोच ऱखकर उन महिलाओं का सम्मान किया जो हमारे शहर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते है, इनके बिना हमे स्वच्छ वातावरण बिल्कुल भी नही मिल पाता इसी कड़ी में आज  श्री आशीर्वाद फाउंडेशन द्वारा साफ सफाई कर्मचारी जो शहर को साफ सुथरा रखने में अपना योगदान दे रही हैं ऐसी महिलाओं का सम्मान करके फाउंडेशन के सदस्यों ने भी खुशी व्यक्त की ।

पंडित राम दुलारे स्कूल मुक्तिधाम सरकंडा में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रितु शैलेश पांडे जी, आरती पांडे जी, किरण जी, डॉक्टर शेफाली कुमावत जी, संध्या तिवारी जी, डॉक्टर दामिनी जी, ऋचा जयसवाल जी, विक्रम सिंह जी, रेखा दुबे जी, स्कूल की प्रिंसिपल मैडम जी व श्री आशीर्वाद फाउंडेशन के संस्थापक शंकर अघिजा जी उपस्थित थे ।

भारत माता के फोटो पर माला अर्पण कर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की सुरुवात की  गई संस्था की तरफ से आए हुए अतिथियों का फूल माला पहनाकर व फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। अतिथियों के द्वारा महिला सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया, आए हुए अतिथियों ने संस्था के द्वारा  नेक कार्य में किए जा रहे, उसकी सराहना की संस्था के अध्यक्ष ने संस्था के द्वारा जो जो कार्य किए जा रहे हैं वह किए गए हैं, उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी वह भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया । कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक शंकर अघिजा, प्रणय श्रीवास्तव, स्वर्णा गौरहा, देवेंद्र त्रिवेदी,अविनाश शर्मा, अंशुल गुप्ता, ऋषि चतुर्वेदी, सभ्या चतुर्वेदी, भूपेंद्र पटेल, निखिल सोनी, नीरज मखीजा, प्रतिज्ञा सिंह, प्रभात राय, करण सिंह, ठाकुर शुभम, पाठक दीक्षा तिवारी, अभिषेक जॉनसन, केशव कश्यप, मोती साहू, संख्या में लोग उपस्थित थे ।