Breaking News

Banner

तारबाहर थाने में पदस्थ एसआई और एएसआई आपस में भिंडे,  गाली-गलौच, मारपीट भी हुई, एसएसपी ने किया लाइन अटैच ।

# प्रदीप पटेल | 07 Mar, 2022

बिलासपुर। तारबाहर थाने में पदस्थ एसआई और एएसआई आपस में भिड़ गए, दोनों के बीच थाने में जमकर कहासुनी हुई, फिर बात मारपीट तक पहुंच गई, टीआई ने दोनों को समझाइश दी, तब जाकर मामला शांत हुआ, इस मामले एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है, और एडिशनल एसपी शहर को जांच करने के निर्देश दिए हैं । 

जानकारी के मुताबिक तारबाहर थाने में पदस्थ एसआई मिलन सिंह और एएसआई भरत राठौर के बीच शनिवार की रात कहासुनी से शुरू हुई बात गाली-गलौच और मारपीट तक जा पहुंची। दरअसल एसआई को एसएसपी दफ्तर से किसी मामले में स्पष्टीकरण जारी हुआ था, जिस पर वे थाने में चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान एएसआई ने उन्हें ताना दिया। जिससे नाराज़ एसआई मिलन सिंह की एएसआई भरत राठौर से बहस शुरू हो गई, फिर मामला गाली गलौच और मारपीट तक हो गई, थाने के पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाते रहे, इसी बीच तारबाहर टीआई सुनील कुर्रे वहां पहुंचे और दोनों को अलग कर समझाइश दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ ।