Breaking News

Banner

शिवरीनारायण मेले में अज्ञात व्यक्ति ने युवक पर किया था चाकू से वार, घायल युवक की हुई मौत, घटना के बाद से आरोपी फरार ।

# प्रदीप पटेल | 28 Feb, 2022

जांजगीर चाम्पा। जिले के शिवरीनारायण मेले में चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के लिए बिलासपुर ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश शिवरीनारायण पुलिस कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद गांव का रहने वाला शिव राज देवांगन पिता ओमप्रकाश देवांगन उम्र 25 वर्ष दोस्तों के साथ शिवरीनारायण मेला घूमने गया था, इसी दौरान किसी ने भीड़ में उस पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसके शरीर मे कई जगह पर गंभीर चोटें आई थी । 

हमले के बाद आरोपी फरार हो गया जिसकी वजह से उसका पता नहीं चल सका। इधर चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल शिवराज देवांगन को लोगों की मदद से शिवरीनारायण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बिलासपुर लेजाने के दौरान युवक ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। फिलहाल मामले की जांच में शिवरीनारायण पुलिस जुटी हुई है ।