Breaking News

Banner

पट्टे की माँग को लेकर पार्षद गायत्री साहू ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन ।

# प्रदीप पटेल | 26 Feb, 2022

बिलासपुर। शुक्रवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में शहर पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से लाल बहादुर शास्त्री सभा स्थल में नगर निगम वार्ड क्र 5 की पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने ज्ञापन सौंप कर राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत वार्ड अंतर्गत कुंदरापारा, यादव नगर आदि मोहल्लों में निवासरत भूमिहीनों को पट्टा देने की माँग की, साथ ही अवगत कराया की शासन के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों द्वारा वर्ष 2019 में वार्ड अंतर्गत कुंदरापारा, यादव नगर आदि मोहल्लों में सर्वे का काम पूर्ण कर लिया गया है, परन्तु वर्तमान में पट्टा वितरण की कार्यवाही दिखाई नहीं दे रही है जिसे गति प्रदान करने तथा घोषणा पत्र में किए गए वायदे को पूर्ण करते हुए भूमिहीनों को  जल्द पट्टा वितरण करने आग्रह किया ।