Breaking News

Banner

पत्रकारों को मुख्यमंत्री से आश्वासन, शेष पत्रकारों को भी मिलेगी जमीन, सड़क का भी होगा निर्माण ।

# प्रदीप पटेल | 26 Feb, 2022

बिलासपुर। बिलासपुर प्रवास के दौरान प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति अध्यक्ष इरशादी अली की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की है। डीपीएस हेलीपैड पर मुख्यमंत्री से पत्रकारों के लिए जमीन की मांग को लेकर इरशादी अली ने ज्ञापन दिया। साथ ही पत्रकारों की स्थिति से भी इरशाद ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया । शुक्रवार को बिलासपुर प्रवास पर पहुंची मुख्यमंत्री से हेलीपैड पहुंचकर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने जमीन के लिए मांग पत्र पेश किया। मुलाकात के दौरान अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि पत्रकारों की स्थिति से बेहतर तरीके से वाकिफ हैं। पत्रकार कॉलोनी बिरकोना में शेष बचे पत्रकारों को भी आवास के लिए भूमि की जरूरत है । 

इस दौरन अध्यक्ष इरशाद ने अवगत कराया कि करीब तीन साल पहले समिति के पदाधिकारी और पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने चरौदा भिलाई पहुंचकर अतिरिक्त भूमि की मांग की थी। आदेश के बाद जिला प्रशासन बिलासपुर ने 5 एकड़ भूमि का चिन्हांकन कर भूआवंटन की प्रक्रिया को पूरी कर लिया है। मामला इस समय कलेक्टर के पास लंबित है। यदि प्रक्रिया को जल्द पूरी किया जाता है तो पत्रकारों का हित हो जाएगा। इसके अलावा इरशाद अली प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को बताया कि अशोक नगर पानी टंकी से  कोनी सिटी बस स्टैंड तक सड़क जीर्णोद्धार की सख्त जरूरत है। विशेषज्ञों की माने तो निर्माण कार्य में करीब पांच करोड़ खर्च होंगे । 

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रेस क्लब सहकारी समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों पर गंभीरता से विचार किया है। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,नगर निगम बिलासपुर महापौर रामशरण यादव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय के अलावा प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष इरशाद अली, उपाध्यक्ष संजीव पांडेय, डायरेक्टर व पूर्व अध्यक्ष शशिकांत कोंहेर, कमलेश शर्मा,यासीन अंसारी, साखन दर्वे, पत्रकार गोपीनाथ डे, अखलाख खान, विशाल झा, मनीष शर्मा, श्याम पाठक, लोकेश वाघमारे, प्रदीप भोई, दीपक अग्रवाल मौजूद रहे ।