Breaking News

Banner

कुम्हारपारा में दिन दहाड़े चाकू गोदकर हत्या, पुराने विवाद को लेकर नाबालिग की अपने ही दोस्तों के साथ हुआ विवाद ।

# प्रदीप पटेल | 26 Feb, 2022

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपारा स्थित समता कॉलोनी गार्डन में एक नाबालिग की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई है। पुराने विवाद को लेकर नाबालिग युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना उसका साथी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है । 

मिली जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपारा निवासी नवीन महादेवा पिता संतोष महादेव 17 साल शुक्रवार दोपहर तकरीबन 4 बजे समता कॉलोनी गार्डन के समीप चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया, तो वही उसका साथी उसके साथी उदय चक्रव्रती पिता कामेश्वर चक्रव्रती 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और आरोपी की खोजबीन शुरू कर दिया गया था ।