Breaking News

Banner

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण ।

# प्रदीप पटेल | 26 Feb, 2022

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान राजीव गांधी चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । कार्यक्रम में राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह, महापौर रामशरण यादव, बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय, कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर, पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, विजय केशरवानी सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे ।