Breaking News

Banner

DJ बंद करने से नाराज बरातियों ने ग्रामीणों पर चाकू से किया हमला, 4 गंभीर समेत 7 लोग घायल ।

# प्रदीप पटेल | 24 Feb, 2022

पथरिया। पथरिया थाना क्षेत्र के पढरियाझाप से चाकूबाजी को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है, जहाँ रामसिंह मरावी के घर शादी में आये बारातियों के द्वारा शराब के नशे में घर वालो एवं गांव वालों पर चाकूबाजी किया गया। चाकूबाजी में 7 लोग हुए घायल हो गए । बता दे, चकरभाठा बिलासपुर से पथरिया थाना के गाँव पड़रियाझाप आये, बरातियों ने गांव के लोगो के ऊपर चाकूबाजी की जिसमें 7 लोग घायल हो गए । मिली जानकारी के अनुसार, बाराती जब गांव पहुँचे तो बारातियों में से कुछ अज्ञात लोगों ने गांव के लोगो के ऊपर चाकू से वार कर दिया, जिस पर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लोगो मे एक डर का माहौल बन गया । 

बता दे कि, सभी हमलावर ने शराब पी रखा था, और किसी के सम्भल पाने से पहले ही ताबड़तोड़ हमला कर दिया, वही गांवों में प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हमले का कारण पूछे जाने पर बताया गया कि घर वालो के द्वारा डीजे बन्द कर खाना खाने कहा गया, जिस बात पर बारातियों द्वारा गुस्सा होकर घर वालो एवं गांव वालो के ऊपर चाकूबाजी कर दी गई । वही ग्रामीणों के द्वारा आनन-फानन में 108 को फोन कर बुलावा गया, जिसकी मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 4 कि गंभीर चोट आने पर सिम्स रिफर कर दिया गया। पथरिया पुलिस ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ कर रही है ।