Breaking News

Banner

लायन उषा राजेश मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय पिन से नवाजा गया ।

# प्रदीप पटेल | 21 Feb, 2022

बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर क्लासिक प्लस के द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की अधिकारिक यात्रा तथा रीजन वा जोन विजिट का कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन मीता अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रीजन चेयरमैन लायन आर. के. सोनी, जोन चेयरमैन लायन महेश अग्रवाल जी, लायंस क्लब बिलासपुर क्लासिक प्लस की अध्यक्ष लायन उषा मिश्रा, सचिव लायन कमलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन माधुरी स्वर्णकार, मंच में उपस्थित थे, सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया, तत्पश्चात लायन निशा गुप्ता के द्वारा ध्वज वंदन किया गया। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ के माध्यम से स्वागत किया गया, स्वागत भाषण लायन उषा मिश्रा जी के द्वारा दिया गया। सचिव लायन कमलेश गुप्ता के द्वारा सचिव प्रतिवेदन पढ़ा गया, कोषाध्यक्ष लायन माधवी स्वर्णकार के द्वारा कोष के संबंध में जानकारी दी गई ।

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन मीता अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब बिलासपुर क्लासिक प्लस की बहुत तारीफ की करो ना महामारी को ध्यान में रखते हुए भी इस क्लब ने समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत से सराहनीय कार्य किए हैं, समाज सेवा के क्षेत्र में शानदार कार्य करने के लिए लायन उषा मिश्रा, लायन राजेश मिश्रा, लायन विष्णु गुप्ता, को अंतरराष्ट्रीय पिन से सम्मानित किया गया। लायन निशा गुप्ता लायन, कमलेश गुप्ता, लायन माधुरी स्वर्णकार, लायन सुशील सारफ, को भी डिस्ट्रिक्ट पिन के द्वारा सम्मान किया गया। तथा सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह के माध्यम से सम्मान किया गया, मंच का संचालन लायन राजेश मिश्रा के द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम में लायन निसेश वर्मा, लायन अरविंद दीक्षित, लायन सुधा गुप्ता, लायन महेश स्वर्णकार, लायन परमेश्वर तिवारी, लायन विशाल गुप्ता, लायन किशोरी गुप्ता, लायन आशीष गुप्ता, लायन शिवेंद्र प्रताप सिंह, लायन अरशद खान, लायन मौसमी दत्ता, लायन उषा मिश्रा, लायन कमलेश गुप्ता, लायन माधवी स्वर्णकार, लायन प्रीति गुप्ता, लायन निशा गुप्ता, लायन रेनू गुप्ता, लायन मीनाक्षी सिंह, लायन पदमा गुप्ता, लायन लक्ष्मी शराफ, आदि मेंबर उपस्थित थे, कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन लायन विष्णु गुप्ता के द्वारा किया गया ।