Breaking News

Banner

तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौदा, एक की मौत, ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त में ।

# प्रदीप पटेल | 20 Feb, 2022

बिलासपुर। अभी कुछ ही देर पहले लिंक रोड स्थित एक शादी भवन के समीप बेपरवाह कार के ड्राइवर ने पास ही काम कर रहे मजदूरों पर कार चढ़ा दी, हादसे में एक मजदूर की मौत होने की खबर आ रही है । मिली जानकारी के अनुसार तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत लिंक रोड के एक शादी भवन के सामने निर्माण कार्य चल रहा है । 

कुछ देर पहले तेज रफ्तार से एक कार के चालक ने तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक गाड़ी ड्राइव करते हुए मजदूरों पर कार चढ़ा दी । घटना में दुख की बात यह है कि मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई है बताया जा रहा है कि कार चालक नाबालिक है । जिसे तारबाहर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है फिलहाल इस मामले में अभी किसी पुलिस अधिकारी से बात नहीं हो पाई है ।