Breaking News

Banner

सरेराह चाकू दिखाकर लोगो को डराने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 09 Feb, 2022

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक बटन वाला चाकू रखकर सरेराह लोगो को चाकू दिखा कर डरा रहा था। जिसको सिविल लाइन पुलिस ने चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल मंगलवार की रात्रि करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति मंगला चौक पर बटन दार चाकू रखकर आने जाने वाले को धमका चमका रहा एवं लहरा रहा है ।

घटना को तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर को अवगत कराया गया, प्राप्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शहर उमेश कश्यप एवं सिटी पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन बिलासपुर मंजू लता बाज के मार्गदर्शन पर थाना सिविल लाइन से पुलिस स्टाफ मौके पर जाकर मौके पर यश छाबड़ा पिता परम जीत छाबड़ा उम्र 21 साल साकिन मंगला महामाया पार्क थाना सिविल लाइन बटन दार चाकू को लहराते हुए मिला जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। जिसके कब्जे से 1नग बटन दार लोहे का चाकू बरामद कर विधिवत जप्त किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 25. 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।