Breaking News

Banner

DEO तबादले-कई जिला शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य इधर से उधर ।

# प्रदीप पटेल | 08 Feb, 2022

रायपुर। राज्य शासन ने मंगलवार को कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार डीके कौशिक जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चांपा से बिलासपुर डीईओ बनाए गए हैं । वही हेमंत उपाध्याय प्रभारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर संभाग से प्रभारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा, राम सागर चौहान संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग बिलासपुर से संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर संभाग और आरएन हीराधार उप संचालक राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर से प्रभारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग बिलासपुर भेजे गए हैं ।