Breaking News

Banner

गांजा तस्करी करने वालों पर मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, इस अनोखे तरीके से गिरफ्त में आए आरोपी  ।

# प्रदीप पटेल | 05 Feb, 2022

मुंगेली। प्रदेश में बढ़ रहे अवैध गांजा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार उच्च स्तर से काम कर रही है। मुंगेली जिले में इसकी अवैध तस्करी रोकने के लिए एसपी डी आर आचला ने निर्देश दिए थे। इसी सिलसिले में पुलिस ने एक आरोपी राजू साहू को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी गुरूवार को अपने मोटर साइकिल जिसका वाहन क्रमांक क्र CG 28 D 0609 है, से 12 बण्डल गांजे को एक सफ़ेद रंग की बोरी में भरकर बेचने जा रहा था। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी से गाडी के दस्तावेजों की मांग की । 

दस्तावेज नहीं होने की बात कहने पर पुलिसकर्मियों को उस पर संदेह हुआ। जिसके बाद उसकी तलाशी ली गयी जहाँ उसके पास 11 किलो 400 ग्राम गांजा मिला जिसकी कुल कीमत 66 हजार रूपए बतायी जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाकर उसके ऊपर धारा 20 (बी) के तहत अपराध क्र. 23/2022 दर्ज कर कार्यवाही की गयी। बता दें जिला अधीक्षक के निर्देश के बाद जिले में लगातार अवैध गांजा तस्वकारों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है जिससे अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है ।