Breaking News

Banner

अरपा नदी के तट पर बीच सड़क चाकू मारकर हत्या करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 04 Feb, 2022

बिलासपुर। बीती रात अरपा नदी के तट पर बीच सड़क चाकू मारकर हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में उपयोग किए गए चाकू को बरामद किया गया है। आरोपियों को जेल के हवाले कर दिया गया है । सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जानकारी मिली कि अरपा नदी के तट स्थित पठान मोहल्ला चांटीडीह में निर्माणाधीन सड़़क के बीच चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके का मुआयना किया गया ।

इस बीच घायल को सिम्स में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि चाकूबाजी के बाद दोनो आरोपी मोटरसायकल से फरार हो गए हैं। पुलिस टीम ने साइबर सेल के सहयोग और परिजनों से बातचीत कर आरोपियों की पतासाजी की। आरोपियों को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध भी कबूल किया । पुलिस के अनुसार मृृतक बकरा गली नम्बर 3 जबड़ापारा का रहने वाला है। चाकूबाजी करने वाले आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है। जबकि दूसरे का नाम आवेश कुरैशी पिता अरशद कुरैशी है।दोनों आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया।आरोपियों के पास चाकू और मोटर सायकल जब्त किया गया है ।